Home Hindi नोटबंदी और विपक्ष की शरम जनक भूमिका

नोटबंदी और विपक्ष की शरम जनक भूमिका

0
नोटबंदी और विपक्ष की शरम जनक भूमिका

मोदी जी हमारे देश के प्रधानमंत्री हैं, कोई जादूगर नहीँ जो छड़ी घुमाते, और एक ही दिन में सारा देश currency बदल जाता। निश्चित तौर पर इतने बड़े फैसले को थोड़ा समय चाहिए। 125 करोड़ की आबादी का देश और मोदी जी ने केवल 50 दिन मांगे हैं, जनता साथ देने को तैयार है।

विरोध् करने वालों से एक बात पूछना चाहती हूं जब आपके शरीर के किसी अंग को कोई बीमारी लग जाती है आपको डॉक्टर कहते हैं, operation करना होगा। आपका अंग ठीक हो जायेगा पर 2 महीने आपको तकलीफ सहनी होगी। आप क्या कहते हैं? ठीक है डॉक्टर साहब, मैं अपनी बीमारी ठीक करने के लिए 2 महिने की तकलीफ सहन कर लूंगा। इसी तरह हमारे देश को काला बाज़ारी आतंकबाद आदि अन्य बीमारियों से बचाने के लिए एक operation किया गया है। निश्चित तौर पर कुछ समय के लिए तकलीफ होगी, पर आने वाले समय में देश बीमारी मुक्त होगा।

बिपक्षी दल शोर शराबा करने के बजाए आम आदमी की मदद करें। उनका form भरें, उनके लिए पानी चाय का इंतेज़ाम करें, बैंक के बाहर खड़ी lines को ठीक करने करने में मदद करें, तो ज्यादा अच्छा रहता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here