Home Hindi कांग्रेस के लिए क्या ज्यादा महत्वपूर्ण राष्ट्रनीति या चुनावी लोकनृत्य?

कांग्रेस के लिए क्या ज्यादा महत्वपूर्ण राष्ट्रनीति या चुनावी लोकनृत्य?

0
कांग्रेस के लिए क्या ज्यादा महत्वपूर्ण राष्ट्रनीति या चुनावी लोकनृत्य?
After Mamta's Rise, Is Congress a Sinking Ship ?

प्रियंका वाड्रा गोआ में जश्न मनाते हुए दिख रही है लेकिन इससे सवाल ये उठता है कि जहाँ पूरा देश सीडीएस बिपिन रावत की हेलीकॉप्टर क्रैश में दुःखद मृत्यु से गमगीन है तो वही प्रियंका वाड्रा गोआ में नाचते झूमते नज़र आ रही है क्या प्रियंका वाड्रा के लिए राजनीति सर्वोपरि है?

राष्ट्रनीति प्रथम या राजनीति

कांग्रेस केवल सेना पर सवाल खड़ा कर सकती है लेकिन संवेदना नही ये वाक्य सही साबित करती नज़र आ रही है प्रियंका वाड्रा। सीडीएस बिपिन रावत की दुखद मृत्यु पर जहाँ केवल देश ही नही विदेश भी गमगीन है। राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका वाड्रा ने ट्विटर पर ट्वीट कर दुख जताया लेकिन वो केवल एक औपचारिकता के लिए।

प्रधानसेवक की आँखे नम

देश के प्रधानमंत्री की आँखे नम क्योंकि इस देश की सेवा करने वाले सीडीएस बिपिन रावत को देश ने खो दिया है जिन्होंने उरी सर्जिकल स्ट्राइक में अहम भूमिका निभा कर पाकिस्तान को धूल चटाई। सेना की वजह से देश का हर एक नागरिक अपने घरों में चैन से रहता है बिना डर और खोफ के क्या राजनीति से ऊपर उठ कर देश हित के लिए राजनैतिक पार्टियों को नहीं सोचना चाहिए?
ऐसे जाबाज सभी वीर और सेना नायक को खो कर भी अगर प्रियंका वाड्रा नृत्य करती नज़र आ रही है तो ये देश और वीर सेना के लिए आपकी भावनाओं पर शक पैदा करती है।

26/11 हमले के वक़्त राहुल गांधी भी थे जश्न के मूड में

कांग्रेस के लिए ये नया नही है जब 26/11 हमला हुआ था तब राहुल गांधी बैंकॉक में थे, राहुल गांधी को जश्न मनाने की अधिक उत्सुकता थी इसी तर्ज पर प्रियंका वाड्रा भी नजर आ रही है, क्या प्रियंका वाड्रा का ये चुनावी लोकनृत्य सेना से ज्यादा महत्वपूर्ण है?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here