Home Hindi मैं भारत हूँ

मैं भारत हूँ

0
मैं भारत हूँ

मैं भारत हूँ;
राम का वंशज
कृष्ण का अंशरज
वेद पुराण उपनिषदों का ज्ञान

गौरवशाली इतिहास
वीरों का त्याग
सत्य की परंपरा
प्यार का संगम आस्था का सागर हूँ
मैं भारत हूँ

सीता का संकल्प हूँ
गौरी का अभिमान
भीष्म की प्रतिज्ञा  
द्रौपदी का सम्मान
ऋषियों की तपस्या 
चाणक्य की कूटनीति हूँ
चंद्रगुप्त का हूँ
हुंकार विजय हूँ
सुभाष का सावरकर का त्याग हूँ

जीवन हूँ उन वीरों का तरुणाई में जिसने जीवन वार दिया
बजी रणभेरी तब जिसने दुश्मन का सीना फाड़ दिया
आज़ाद भगत सिंह का जुनून मैं हूँ

पटेल सा विराट हैं त्याग
तपस्या रग में जिसके
वाल्मीकि का ज्ञान हूँ
उस दधीचि का हूँ
सम्मान विश्वास प्रबल उत्सुक मन है
है धैर्य महादेव से विकराल
है क्रोध अगन सा
शीतल हूँ मैं चंद्र समान
स्वर्ग लोक की छाया हूँ मैं

हूँ मैं सूर्य कै शोर्य समान
अगणित पल मेंबहती
कल कल गंगा की है धार जहां
है खड़ा हिमालय मस्तक पर
पग में जिसके जलधि
विशाल उस दिव्य चेतना से सिंचित 
विश्व धर्म का कारक हूँ
मैं भारत हूँ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here