Wednesday, May 8, 2024
HomeHindiहिंदी की व्यथा..

हिंदी की व्यथा..

Also Read

हिंदी का खो गया अभिमान,
भारत में अंग्रेजी है अब, पढ़े-लिखों की पहचान l
बोलकर अंग्रेजी, होता है बड़ा गुमान,
हिंदुस्तान में हिंदी, खो चुकी सम्मान l

अंग्रेजी के संविधान में, राष्ट्रभाषा की संज्ञा पाई,
मातृभाषा जिसे बनायी, कर दिया अब उसे पराई l
स्वदेश में ही हो रहा, स्वभाषा का बलिदान,
फिर किस बात पर देश करे, हिंदी पर अभिमान ?

मैं सुनती हूँ भारत में, विविधताओं का शोर,
क्या इसमें ही कहीं हिंदी हो गयी कमज़ोर ?
देश को जिसने बांधा एक सूत्र में,
क्या टूट रही उसकी ही डोर ?

पहचान कराई जिसने दुनिया में,
खुद ही खो रही वो अपनी पहचान
हिन्दीभाषी होकर भी क्या हम,
क्या लौटा पाएंगे हिंदी का सम्मान?

मानसी शुक्ला

  Support Us  

OpIndia is not rich like the mainstream media. Even a small contribution by you will help us keep running. Consider making a voluntary payment.

Trending now

- Advertisement -

Latest News

Recently Popular