Home Hindi योगी आदित्यनाथ दुबारा बनेंगे मुख्यमंत्री; राजतिलक की करो तैयारी

योगी आदित्यनाथ दुबारा बनेंगे मुख्यमंत्री; राजतिलक की करो तैयारी

0
योगी आदित्यनाथ दुबारा बनेंगे मुख्यमंत्री; राजतिलक की करो तैयारी

2017 के बाद से ही उत्तर प्रदेश को नई पहचान मिली जो उत्तर प्रदेश पहले गुंडाराज के नाम से जाना जाता था वो उत्तर प्रदेश आज बुलडोजर, विकास की रफ़्तार, उत्तम प्रदेश ऐसे नामो से जाना जाता है। किसी ने कल्पना तक नही की होगी कि कभी जिस उत्तर प्रदेश में रात को निकलने से भी डर लगता था कि कही हत्या, लूट ऐसी घटना हो जाए इसी प्रदेश में कोई रात को भी बिना भय सफर कर सकता है।

ये सब मुमकिन हुआ योगी आदित्यनाथ की सरकार में पहले सड़कें कम गड्ढे ज्यादा थे लेकिन अब उत्तर प्रदेश में सड़कों का जाल है फ्लाई ओवर है एयरपोर्ट है।

महिलाओं की स्थिति में सुधार की बात करें तो 2017 के बाद से ही उत्तर प्रदेश में अपराध के ग्राफ में गिरावट देखने को मिली। यदि कोई घटना हुई तो उसपर कार्यवाही की गई पहले ब्लात्कार होने के बावजूद एफआईआर नही दर्ज होती थी विवेचना बदल दी जाती थी लेकिन अब एफआईआर भी होती है और महिलाओं को सुरक्षा भी दिया जाता है ये बदलाव देखने को मिला है योगी सरकार में।

रोजगार कोरोना काल मे जहां लाखों घर बेरोजगारी के काल के गाल में समाए तो वही उत्तर प्रदेश भारत के अन्य राज्यों से आगे है रोजगार देने में। महामारी में पलायन भुखमरी जैसी स्थिति के बाद भी सबसे बड़े जनसंख्या वाले राज्यों में एक राज्य उत्तर प्रदेश ने बेहतरीन तरीकों से राज्य को संभाला और रोजगार दिया।

शिक्षा किसी भी राज्य और देश के लिए सबसे मजबूत कड़ी होती है शिक्षा उत्तर प्रदेश में 2017 से पहले शिक्षा का स्तर और अब दोनों में फर्क देखने को मिला है पहले उत्तर प्रदेश के युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए बाहर जाना पड़ता था अब योगी सरकार ने उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रदेश में ही नए कॉलेज प्रदान करने का महत्वपूर्ण कार्य किया।

विकास उत्तर प्रदेश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए है जब बात विकास की हो तो तुलना 2017 से करके आप देख सकते है पूरे प्रदेश में घर घर तक बिजली दी गई जो पहले की सरकार में नही हुआ, पहले गड्ढे हुआ करते थे अब पूरे प्रदेश में सड़कों का जाल है और सड़कों पर रोशनी भी।

नए फ्लाईओवर एयरपोर्ट जेवर एयरपोर्ट अन्य ऐसे विकास कार्य है जो आप देख सकते है।

कानून व्यवस्था पहले माफियाओं और गुंडों का राज होता था अब माफिया और गुंडे जेल में है। उनकी अवैध संपत्ति पर बुलडोजर चलाने का कार्य योगी आदित्यनाथ ने किया।

अब पुलिस या जनता नही गुंडे और माफिया ख़ौफ़ में है। एनकाउंटर कर योगी सरकार में कानून व्यवस्था की एक अलग छवि देखने को मिली।

धर्म-संस्कृति कोई देश कितना ही विकासशील क्यों न हो लेकिन उस देश का धर्म और संस्कृति यदि सुरक्षित नही है तो वो देश ज्यादा समय तक विकसित नही हो सकता है देश की मजबूती अपने धर्म और संस्कृति से है।

आज युवाओं को धर्म औऱ संस्कृति से लगाव हो रहा है जो युवा पाश्चात्य संस्कृति को अपना कर नशा औऱ अन्य कार्यों में थे तो वही अब पूरे देश न केवल एक राज्य के युवाओं को अपने धर्म और संस्कृति से लगाव हो रहा है।

पहले की सरकार में तुस्टीकरण की राजनीति होती थी जिससे एक बड़ा युवा वर्ग इसमे पिस्ता था।

अयोध्या राम मंदिर निर्माण काशी विश्वनाथ कॉरिडोर अन्य धार्मिक स्थलों के निर्माण कार्यों से धर्म के प्रति लोगों का रुझान देखने को मिला जो अपनी संस्कृति से दूर हो रहे थे वही अब अपने धर्म का प्रचार प्रसार कर रहे है।

हर वर्ग के लोगो की पहली पसंद एक संन्यासी मुख्यमंत्री है जिस राम राज्य की लोग कल्पना करते थे उसे पूर्ण करने का कार्य निरंतर योगी आदित्यनाथ कर रहें है। प्रदेश की जनता उनके द्वारा किए गए कार्य विकास रोजगार शिक्षा महिलाओं की स्थिति कानून व्यवस्था धर्म और संस्कृति सबको मजबूती प्रदान करने वाली योगी आदित्यनाथ की सरकार को प्रदेश और देश अपना समर्थन दे रहा है और कह रहा है योगी आदित्यनाथ दुबारा बनेंगे मुख्यमंत्री राजतिलक की करो तैयारी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here