Home Hindi लुधियाना ब्लास्ट पर गरमाई सियासत

लुधियाना ब्लास्ट पर गरमाई सियासत

0
लुधियाना ब्लास्ट पर गरमाई सियासत

लुधियाना कोर्ट परिसर में गुरुवार दोपहर को बड़ा ब्लास्ट हुआ। ब्लास्ट के पीछे की वजह अभी सामने नही आई है लेकिन इस ब्लास्ट के बाद सियासत बहुत तेज हो चुकी है।

चन्नी ने बताया साजिश

ब्लास्ट में 1 की मौत और 5 के जख्मी होने की ख़बर है। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने इसे साजिश का हिस्सा बताया है। चन्नी ने कहा जैसे जैसे चुनाव पास आ रहा है कुछ देश विरोधी ताकतों द्वारा ऐसी घिनौनी हरकतें की जा रही है. इसे लेकर सरकार सचेत है और लोगो को भी सचेत रहना चाहिए. बेअदबी की कोशिश की गई सफल नही हुए अब ब्लास्ट किया गया। दोषियों को बक्शा नही जाएगा।

पंजाब में हाई अलर्ट
लुधियाना में ब्लास्ट के बाद पूरे पंजाब में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है सार्वजनिक जगहों पर भी सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं, धार्मिक स्थलों पर पहले ही सुरक्षा का हाई अलर्ट जारी किया गया था।

ब्लास्ट पर गरमाई सियासत

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने ब्लास्ट को साजिश बताया. उन्होंने बताया कि ऐसा वोटों का धुरविकरण करने के लिए किया जा रहा है।

कोर्ट में लगे मेटल डिटेक्टर थे ख़राब

लुधियाना जनसंख्या के हिसाब से पंजाब का सबसे ज़्यादा आबादी वाला जिला है. लुधियाना की अदालत में 60 जज बैठते हैं. अदालत परिसर के साथ ही यहा जिला सचिवालय है और इसमें जिले के तमाम आला अधिकारी बैठते हैं. पूरा कॉम्प्लेक्स VIP और कही न कही अति संवेदनशील एरिया माना जाता है. यहाँ जिला अदालत में प्रवेश करने के लिए बाहर 2 दरवाजे हैं दरवाजों पर मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं, हालांकि दोनों मेटल डिटेक्टर काम नहीं कर रहे थे और दोनों के पास में कुछ सुरक्षाकर्मी भी मौजूद नहीं थे. 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here