Home Hindi धर्मांतरण करने के लिये मौलाना कलीम सिद्दीकी को हुई करोडों की फंडिंग, यूपी ATS ने किया गिरफ्तार

धर्मांतरण करने के लिये मौलाना कलीम सिद्दीकी को हुई करोडों की फंडिंग, यूपी ATS ने किया गिरफ्तार

0
धर्मांतरण करने के लिये मौलाना कलीम सिद्दीकी को हुई करोडों की फंडिंग, यूपी ATS ने किया गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर (उत्तरप्रदेश)- अपने आप को अल्पसंख्यक कहने वाले मौलाना आजकल हिन्दुओ को मुस्लिम बनाने मे लगे है। उत्तरप्रदेश ATS ने एक धर्मांतरण करने वाले मौलाना कलीम सिद्दीकी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है इसी मौलाना कलीम ने अभीनेत्री सना खान का निकाह भी करवाया था। मौलाना कलीम सिद्दीकी ग्लोबल पीस सेंटर के अध्यक्ष हैं, और जमीयत-ए-वलीउल्लाह के भी अध्यक्ष हैं। उनको मेरठ से गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि धर्मांतरण मामले में मुफ्ती काजी और उमर गौतम की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी है। दोनों से कलीम सिद्दीकी के लिंक मिले हैं। आरोप है कि विदेश से करोड़ों रुपये कलीम सिद्दीकी के खाते में आए थे।

उत्तर प्रदेश ATS की तरफ से इसपर प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की गई जिसमे बताया गया कि मौलाना कलीम सिद्दीकी पर हवाला के जरिए अवैध धर्मांतरण के लिए फंडिंग जुटाने का आरोप है। आरोपी मौलाना को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया गया है।

मौलाना कलीम यूट्यूब के जरिए भी लोगों को धर्मांतरण करने और धर्मांतरण के रैकेट में शामिल होने के लिए प्रेरित कर रहा था।

मौलाना कलीम सिद्दीकी पर आरोप है कि वह लालच देकर लोगों को धर्मांतरण के लिए उकसाते थे। वह अपना ट्रस्ट चलाने के साथ तमाम मदरसों को भी फंडिंग करते थे। मौलाना कलीम को विदेशों से भारी धनराशि हवाला और अवैध तरीके से भेजी जाती थी उमर गौतम और मुफ्ती काजी से उसके लिंक जुड़े हैं। यूपी एटीएस के मुताबिक, मौलाना कलीम सिद्दीकी के खाते में 1.5 करोड़ रुपये बहरीन से आए थे। उनके अकाउंट में कुल 3 करोड़ रुपये आए थे।

ब्रिटिश संस्था से गिरोह को हुई थी 57 करोड़ की फंडिंग

यूपी ADG प्रशांत कुमार ने बताया कि 20 जून को अवैध धर्मांतरण गिरोह संचालित करने वाले लोग गिरफ्तार किए गए थे। उमर गौतम और इसके साथियों को ब्रिटिश आधारित संस्था से लगभग 57 करोड़ रुपये की फंडिंग की गई थी। जिसके खर्च का ब्योरा अभियुक्त नहीं दे पाए आगे बताया गया कि इस संबंध में आज के अभियुक्त को छोड़कर कुल 10 लोग गिरफ्तार हुए थे जिसमें से 6 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है, 4 के खिलाफ जांच चल रही है।

अमानतुल्लाह खान ने जताया विरोध

अमानतुल्लाह खान ने उनकी गिरफ्तारी पर विरोध भी जताया, उन्होंने लिखा, ‘उत्तर प्रदेश में चुनाव से पहले अब मशहूर इस्लामिक स्कॉलर मौलाना कलीम सिद्दीकी को गिरफ्तार किया गया है, मुसलमानों पर अत्याचार बढ़ता जा रहा है इन मुद्दों पर सेक्यूलर पार्टियों की खामोशी भाजपा को और मज़बूती दे रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here