Thursday, April 25, 2024
HomeHindi१५ दिनों के अंदर चल बसे दो पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्षा: ओड़िशा महिला मोर्चा...

१५ दिनों के अंदर चल बसे दो पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्षा: ओड़िशा महिला मोर्चा ने दी श्रद्धांजलि

Also Read

भुबनेस्वर: भाजपा के दो पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्षों की १५ दिनों में मौत हो गई है। उनमें से एक मृदला सिन्हा हैं, जो भाजपा के महिला मोर्चा की पहली राष्ट्रीय अध्यक्षा थीं। वे केंद्रीय समाज कल्याण बोर्ड व मानव संसाधन विकास मंत्रालय की पूर्व अध्यक्षा रह चुकी थीं। उन्होंने जय प्रकाश नारायण के नेतृत्व वाली ‘समग्र क्रांति में सक्रियता से भाग लिया था। मनोविज्ञान में स्नातकोत्तर करने के बाद बीएड की डिग्री हासिल की थी। २०१४ के आम चुनाव अभियान के दौरान, उन्होंने सफलता पूर्वक भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय प्रभारी के रूप में कार्यभार संभाला। वह अपने जीवन में कभी भी कोई इलेक्सन नहीं लड़ी। मृदला सिन्हा एक लघु कथाकार के रूप में भी जानी जाती थीं। उन्हें भारतीय परंपराओं और सांस्कृतिक दृष्टिकोणों का गहरा ज्ञान था। मृदला विशेष रूप से महिलाओं के साथ मजबूत संबंध बनाने में सक्षम थी। सामाजिक कल्याण के प्रति उनकी गहरी रुचि और प्रतिबद्धता थी।

इसी तरह, भाजपा ने भी अपने अन्य एक पूर्व महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्षा किरण माहेश्वरी को भी खो दिया है। किरण माहेश्वरी मंत्री, सांसद और विधायक रह चुकी हैं। ओड़िसा भाजपा महिला मोर्चा द्वारा राज्य कार्यालय में दो पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षों के निधन पर एक श्रधांजलि सभा का आयोजन की गई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष समीर महांति के समेत पूर्व मंत्री और पूर्व महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्षा सूरमा पाढ़ी भाजपा प्रदेश उपाध्यक्षा प्रभाती परिड़ा, सुकेशी ओराम, अनीता शुभदर्शिनी, प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्षा स्मृति पटनायक, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्या काननबाला पटनायक व मनस्मिता खूंटिआ के इलाबा डॉ: ऐश्वर्या बिश्वाल, रश्मिरेखा दास, कस्तूरी मिश्रा, सुजाता पाढ़ी, रश्ममयी पटनायक, शशिप्रभा रथ, मंदाकिनी पात्रा, सुबासिनी पृष्टि, संगीता दास और पूर्णिमा दास प्रमुख उपस्थित थीं। सूरमा पाढ़ी ने अतीत की याद ताजा करते हुए ओर अतीत को याद करते हुए भावुक हुई।

सूरमा पाढ़ी की भावनाओं की बात करते हुए, प्रभाती परिड़ा ने महिला मोर्चा को एक परिवार के सदृश बताया। बतादें कि इससे पहले, राज्य भाजपा ने दिवंगत नेत्रियोँ की याद में एक मौन प्रार्थना की थी। जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समीर महांती, प्रदेश उपाध्यक्षा प्रभाती परिडा, अनिता शुभदर्शिनी, प्रदेश महासचिव पृथ्वीराज हरिचंदन, गोलक महापात्र, डॉ: लेखाश्री सामंतसिंहार, प्रदेश सचिव अमर नायक, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्षा स्मृति पटनायक, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभू प्रसाद तराई, यूबा मोर्चा प्रदेश अध्ययन इरासिष आचार्य, प्रमुख उपस्थित थे।

  Support Us  

OpIndia is not rich like the mainstream media. Even a small contribution by you will help us keep running. Consider making a voluntary payment.

Trending now

- Advertisement -

Latest News

Recently Popular