Friday, April 26, 2024
HomeOpinionsकुछ महापुरुषों का क्या इलाज़ है?

कुछ महापुरुषों का क्या इलाज़ है?

Also Read

आप महापुरुष कुनाल कामरा को तो जानते ही होंगे, जो आये दिन अपनी बेइज़्ज़ती करवाते रहते हैं। वैसे तो खुद को स्टैंड अप कॉमेडियन कहते हैं लेकिन आज हम जानेंगे की वो असल में हैं क्या।

अगर आप भी मेरी तरह एक युवा हैं तो आपने अवश्य ही यूट्यूब पे कॉमेडी वीडियो देंखे होंगे, जो शो टीवी पे आते हैं वो तो थोड़े ठीक हैं लेकिन जो सिर्फ ऑनलाइन आते हैं उनमे अधिकतर शो केवल राजनीती पे आधारित होते हैं।

कोई भी ऐरा गैरा स्टैंड अप कॉमेडियन बन जाता है और फिर कॉमेडी के नाम पे केवल देश, धर्म और राजनीती के बारे में अपने गंदे विचार भाड़े के दर्शको को सुनाता है और दर्शक भी इतने सस्ते होते हैं की किसी भी वाहियात चुटकुले पे हंस पड़ते हैं।

सच तो यह है जो व्यक्ति इन्हे कॉमेडियन समझते हैं और इन्हे सोशल मीडिया पे फॉलो करते हैं वो या तो अँधेरे में जी रहे हैं या तो वो कुनाल जैसे ही हैं। जैसे जौर्नालिस्ट के भेष में इस्लामिस्ट होते हैं वैसे ही कॉमेडियन के भेष में वाम पंथी होते हैं। इनका निशाना आप या मैं नहीं हु जो इनकी सारी चाले समझ सकते हैं, इनका निशाना आम लोग हैं जो मनोरंजन के लिए इन्हे देखते हैं। मनोरंजन के नाम पर ये लोग राष्ट्र विरोधी सोच बेच रहे हैं।

ज़हरीले पौधों को हटाने का उपाय:

ये लोग केवल जनता का ध्यान आकर्षित करने के लिए और व्यूज पाने के लिए ऐसे काम करते हैं, जिस दिन जनता इन्हे ध्यान देना बंद कर देगी उस दिन ये गुमनाम हो जायेंगे।

सबसे पहली चीज़ अगर कोई हम कर सकते हैं तो वो है हम इन्हे देखना बंद कर दें और सोशल मीडिया पे भी उनफ़ोल्लोव कर दें। अगर आपको किसी कारण वश इनका वीडियो देखना भी पड़े तो बिना डिस्लाइक किये ना छोड़े। अपने दोस्तों को भी ऐसा करने बोले।

अगर आपको इनका कोई भी पोस्ट या वीडियो आपत्ति जनक लगे तो उसे तुरंत रिपोर्ट करें। धीरे धीरे करके सारा कचरा साफ़ किया जा सकता है।

  Support Us  

OpIndia is not rich like the mainstream media. Even a small contribution by you will help us keep running. Consider making a voluntary payment.

Trending now

- Advertisement -

Latest News

Recently Popular