Home Hindi मोहतरमा आप महान हैं..

मोहतरमा आप महान हैं..

0
मोहतरमा आप महान हैं..

महान हैं,
मोहतरमा आप महान हैं..

महलों में रहकर, अंग्रेजी़ कहकर
स्टारडम की नदियों में बहकर, सत्यता से अनजान हैं
मोहतरमा आप महान हैं..

परदे पर जब आप आईं
सबके मन में जा समाईं
सुंदरता की बदौलत ही आपने यह शौहरत पाई,

गोरेपन पर इतराकर
हुस्न का जलवा दिखाकर
आज आपके दिल में अश्वेतों का सम्मान है
मोहतरमा आप महान हैं..

गोरेपन की क्रीम बेचकर अश्वेतों का अपमान कराया आपने
कालेपन को बुरा दिखाकर धन कमाया आपने

अश्वेत होना है कलंक समान, यह भ्रम फैलाया आपने
और आज अश्वेतों के प्रति अचानक प्रेम दिखाया आपने ,
आपकी चमक से भय खाकर आज गिरगिट भी गुमनाम है
मोहतरमा आप महान हैं..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here