Home Hindi योगी के आने से उत्तरप्रदेश में मचा कोहराम

योगी के आने से उत्तरप्रदेश में मचा कोहराम

0
योगी के आने से उत्तरप्रदेश में मचा कोहराम

योगी आदित्यनाथ के उत्तरप्रदेश मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही, प्रदेश में चारो तरफ कोहराम मच गया है। जौनपुर जिले में बक्सा सराय के पास दिन दहाड़े दो कुत्तों ने खरगोश को खदेड़-खदेड़ कर जान से मार दिया। कौमी दंगो को भड़काने वाले पत्रकारों ने इस घटना को हिंदुत्व से जोड़ दिया है।

पत्रकार मोटुमल दत्त ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि खरगोश इस्लाम धर्म का अनुयायी था और जिन कुत्तों ने इस खरगोश को अपना शिकार बनाया, उन्हें कई बार हिंदु लोगों के तरह ही और शादी में कूड़े में पड़े जूठे पत्तल पर जीभ चलाते देखा गया है।

आल इण्डिया इस्लाम झगड़ा संगठन ने इस बात पर मानव अधिकार का दरवाजा खटखटाया है और प्रधानमंत्री मोदी से इस मामले में सीबीआई जाँच करवाने की माँग की है। हमेशा की तरह इस घटना पर भी प्रधानमंत्री मोदी ने अपने मन की बात कार्यक्रम में कुछ भी कहना सही नहीं समझा।

हिंदू तोड़ फोड़ परिषद ने दोनों कुत्तों को अपने संगठन में शामिल कर लिया है और उन कुत्तों को भी जल्द से जल्द नेता बनाये जाने के जुगाड़ में जुट गया है।

योगी आदित्यनाथ ने इस मामले को विपक्ष और मीडिया की साजिश बताकर ख़ारिज कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here