आज के आधुनिक समय में भी दहेज़ प्रथा नाम की बुराई हर जगह फैली हुई है। दहेज़ प्रथा अभी भी हमारे देश में बहुत बड़ा अभिशाप बन कर चल रही है, जिससे कि बहुत सी लड़कियों की बिना वजह इसके चंगुल में फस जाने से जान चली जाती है।
हिंदू धर्म में विवाह को एक संस्कार माना जाता है। लेकिन यह संस्कार से अब समझौते की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। विवाह की प्रक्रिया को देखकर लगता ही नहीं कि यह एक संस्कार रह चुका है। विवाह के दौरान इतनी सौदेबाजी होती है कि यह पूर्ण रूप से एक समझौता बन चुका है।