Home Hindi भारत की हार तो कांग्रेस मे खुशी की लहर

भारत की हार तो कांग्रेस मे खुशी की लहर

0
भारत की हार तो कांग्रेस मे खुशी की लहर

ये कैसी खुशी भारत मे देश को ही भूल गये, जिस देश का खाते है उसी की हार पर बधाई। अब आ ही गया ना कांग्रेस मे शामिल होने का कारण और कांग्रेस की नीति का असर।

पाकिस्तान के हाथों भारत को पहली बार मिली हार पर कांग्रेस नेता ने ऐसा तंज कस दिया कि बवाल मच गया। अपने ट्वीट के जरिए उन्होंने भाजपा और उसके समर्थकों को भी निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन ये कोशिश उन पर ही भारी पड़ गई।

भारत ने अपने टी-20 वर्ल्ड कप का रथ शुरू तो बहुत जोश के साथ किया था लेकिन उसका परिणाम उसको नहीं मिल सका । भारत को पाकिस्तान के खिलाफ करारी हार मिली तो सारे भारतवासियो का मुँह उतर गया । लेकिन कुछ लोगो ने ट्विटर पर टीम इंडिया को इस मुश्किल घडी में मानसिक स्तर पर सहयोग किया, वहीं कुछ लोगो ने नीचता का परिचय देते हुए टीम इंडिया को अपशब्द भी कहे ।

लेकिन हर मुद्दे का राजनीतिकरण करने वाली कांग्रेस पार्टी यहां भी आ गई और कुछ ऐसा कह गई जिसके कारण कांग्रेस नेता की बहुत थू थू हुई। दरअसल, कांग्रेस की नेता और सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर राधिका खेड़ा ने मैच के बाद ट्विटर पर लिखा, ‘क्यों भक्तो, आ गया स्वाद? करवा ली बेइज्‍जती ???’ खेड़ा को उनके इस ट्वीट के लिए बुरी तरह ट्रोल किया गया।

इसके बाद सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर राधिका को लोगों की खूब सुननी पड रही है राधिका खेड़ा को लोगो ने जमकर ट्रोल किया और लोगो ने तो राधिका को पाकिस्तान की जीत की भी बधाई दे डाली ।

संबित पात्रा ने ट्वीट कर दिया जवाब

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने ट्वीट कर कहा, ”कांग्रेसियों ख़ुश तो बहुत होगे आज..क्यों? अब तो ये तय है..2024 का चुनाव कांग्रेस अपने “वतन” में लड़ेगी और राहुल को वहाँ “वज़ीर-ए-आज़म” बनाने की जद्दोजहद करेगी! ”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here