Home Hindi अफगानिस्तान ट्रैफिक का मजेदार वीडियो वायरल, लोग ले रहे मजे

अफगानिस्तान ट्रैफिक का मजेदार वीडियो वायरल, लोग ले रहे मजे

0
अफगानिस्तान ट्रैफिक का मजेदार वीडियो वायरल, लोग ले रहे मजे

पूरी दुनिया में इस समय अफगानिस्तान चर्चा का विषय बना हुआ है। क्योंकि यहां तालिबान ने कब्जा जमा लिया है। लेकिन लोगों को इस बात की सबसे ज्यादा चिंता है कि यहां महिलाओं की स्थिति बदतर हो जाएगी।

20 साल पहले की तालिबानी शासन की कहानियां अब तक लोगों के जहन में जिंदा है। सोशल मीडिया पर भी अफगानिस्तान के एक से बढ़कर एक खतरनाक वीडियो शेयर किए जा रहे हैं। जिसे देखकर लोग ‘कांप’ गए हैं। इसी कड़ी में अफगानिस्तान ट्रैफिक पुलिस का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद लोग कह रहे हैं, ‘यहां गलती की कोई गुंजाइश नहीं है’।

यह जो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है इस वीडियो में एक शख्स कंधे पर बंदूक टांगे हुए है और हाथ में एक अजीबोगरीब यंत्र लेकर सड़क के बीचोंबीच खड़ा है। इतना ही नहीं , शख्स आती जाती गाड़ियों को भी सलाम ठोक रहा है। तो सबसे पहले वीडियो को देखें

वायरल हो रहे इस वीडियो को ट्विटर पर भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारी रूपिन शर्मा (Rupin Sharma) ने शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘गलती का कोई scope नहीं। आलम ये है कि यह वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बनता जा रहा है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को लाखों से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, इस वीडियो पर यूजर्स लगातार कमेंट भी कर रहे हैं और मजे ले रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here