Home Hindi श्रद्धांजलि: बजरंग दल पूर्व राष्ट्रीय संयोजक सुभाष चौहान जिंदगी की जंग हार गए

श्रद्धांजलि: बजरंग दल पूर्व राष्ट्रीय संयोजक सुभाष चौहान जिंदगी की जंग हार गए

0
श्रद्धांजलि: बजरंग दल पूर्व राष्ट्रीय संयोजक सुभाष चौहान जिंदगी की जंग हार गए

भुवनेश्वर: बजरंग दल का पूर्ब राष्ट्रीय संयोजक सुभाष चौहान अपनी जिंदगी की जंग हार गए। उनका आज (रविवार) सुबह 3:05 बजे भुवनेश्वर के अपोलो अस्पताल में निधन हो गया। 1966 में जन्मे सुबाष चौहान मृत्यु के समय 54 वर्ष के थे।

पश्चिम ओड़िशा विकास परिषद (WODC) के अध्यक्ष सुभाष चौहान कुछ समय से बीमार थे। जांडिस के बाद उन्हें प्रोस्टेट कैंसर हुआ था। कुछ दिनों से उनका इलाज चल रहा था। हालांकि, 5 मई, मंगलवार की रात को वह गंभीर रूप से बीमार पड़ गए और उन्हें भुवनेश्वर के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह मंगलवार रात से आईसीयू में, और बाद में वेंटिलेटर में थे।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्वयंसेवक सुभाष चौहान लंबे समय तक संघ प्रचारक रहे हैं। उह हिंदू जागरण सामुख्य , बजरंग दल और अन्य के प्रभारी रह चुके हैं। सुबाष चौहान बजरंग दल के ओड़िशा प्रदेश संयोजक, राष्ट्रीय सह- संयोजक और बाद में राष्ट्रीय संयोजक बने। 2014 में, उन्होंने पहली बार राजनीति में प्रवेश किया और ओड़िशा के बरगढ़ लोकसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा। लेकिन वह बहुत कम ब्यबधान में निर्बाचन हार गए। फिर, 2019 के चुनावों के दौरान, ओड़िशा भाजपा के राज्य नेतृत्व के साथ विवाद के बाद उह भाजपा छोड़ दी। बाद में वह बीजेडी (बिजू जनता दल) में शामिल हो गए और उन्हें ओड़िशा के सीएम नवीन पट्टनायक पश्चिम ओड़िशा विकास परिषद का अध्यक्ष बना दिया। सुभाष चौहान पश्चिम ओड़िशा में एक परिचित नेता और कुशल संगठक थे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here