Home Hindi पंकित लाल ने EVM हैक होने की बात को बताया गलत

पंकित लाल ने EVM हैक होने की बात को बताया गलत

0
पंकित लाल ने EVM हैक होने की बात को बताया गलत

आम आदमी पार्टी के ख़ुफ़िया कार्यकर्ता मिस्टर पंकित लाल ने दिल्ली के नगर निगम चुनवों में पार्टी के सामने एक ख़ुफ़िया रिपोर्ट पेश की जिसके तथ्य केजरीवाल और पार्टी के अन्य बड़े नेताओं को बहुत ही सनसनीखेज़ (वाहियात) और चौंकाने (बिना सिर पैर) वालें लगे।

पंकित लाल ने बताया कि नरेंद्र मोदी ने हिमालय में तपस्या करके ऎसी सिद्धि प्राप्त की हैं, जिससे वो घर बैठे-बैठे वोट देनेवाली जनता का मन हैक कर सकते हैं। २०१४ के चुनावों के इसी तकनीक का इस्तेमाल करके उन्होंने जनता का मन हैक किया और सभी से जबरदस्ती भाजपा को वोट डलवाया। इसलिए भाजपा पर EVM हैक करने का आरोप लगाना गलत है।

अपनी बात को प्रमाणित करने के लिए पंकित लाल ने सभी लोगों को “इन्सेप्शन” फिल्म को कई बार हिंदी और अंग्रेजी में दिखाया।

केजरीवाल ने फिल्म देखने के बाद उसकी समीक्षा करना आरंभ किया ही था कि पंकित लाल ने उन्हें बीच में टोकते हुए कहा फिल्म से जुड़ा कोई भी आदमी भारत में मतदाता नहीं है इसलिए सभी का समय ख़राब करने की कोई जरुरत नहीं है। केजरीवाल ने पंकित से मानव हैक प्रोग्राम मोदी से चुराने के लिए कहा। जिसपर पंकित ने कहा कि वो स्वयं भी डेंगू और चिकन गुनिया की बीमारी से मरने के लिए तैयार हैं।

केजरीवाल ने पंकित से कहा कि यदि वो लोग मोदी का मानव हैक प्रोग्राम नहीं चुरा सकते हैं तो EVM हैक करके पार्टी को जीत दिलाने का मार्ग खोजा जाना चाहिए। अन्यथा आम आदमी पार्टी २०१९ तक विलुप्त हो जाएगी। केजरीवाल के प्रस्ताव के बाद पंकित अपनी टीम के EVM हैकिंग के रिसर्च के लिए निकल चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here