Friday, October 18, 2024
HomeHindiपहले 'अब्बाजान' कहने वाले राशन हजम कर जाते थे, अब सबको मिल रहा है

पहले ‘अब्बाजान’ कहने वाले राशन हजम कर जाते थे, अब सबको मिल रहा है

Also Read

Jitendra Meena
Jitendra Meena
Jitendra Meena Is A Senior Journalist And Editor Of Mission Ki Awaaz | Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil mandrayal City of Karauli district of Rajasthan.

2022 मे अगले साल उत्तर प्रदेश में चुनाव है। चुनाव से पहले राज्य के सीएम योगी आदित्यनाथ फुल एक्शन में हैं। उन्होंने चुनाव का एजेंडा सेट कर दिया है। सीएम योगी विरोधियों पर लगातार अटैक कर रहे है।

कुशीनगर की रैली में उन्होंने समाजवादी पार्टी की पिछली सरकार पर बहुत बड़ा हमला बोला। योगी ने कहा कि पिछली सरकारों में राशन सिर्फ अब्बाजान के चेलों को मिलता था लेकिन अब मोदी सरकार में हर जरूरतमंद तक फ्री में अनाज पहुंच रहा है। समाजवादी पार्टी के प्रमुख का नाम लिए बिना उन्होंने आरोप लगाया, “अब्बाजान कहने वाले गरीबों की नौकरी पर डाका डालते थे। पूरा परिवार झोला लेकर वसूली के लिए निकल पड़ता था। अब्बाजान कहने वाले राशन हजम कर जाते थे। राशन नेपाल और बांग्लादेश पहुंच जाता था। आज जो गरीबों का राशन निगलेगा वह जेल चला जाएगा।”

दरअसल कल योगी आदित्यनाथ कुशीनगर में थे। उन्होंने यहां पर कई परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। उन्होंने विपक्षी दल खासकर समाजवादी पार्टी पर बिना नाम लिए तीखा प्रहार करते हुए कहा कि राम भक्तों पर गोली चलाने वाली तालिबान समर्थक जातिवादी-वंशवादी मानसिकता को प्रदेश की जनता कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दावा किया कि 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को कंधा देने के लिए दो लोग भी नहीं मिलेंगे।

कुशीनगर में योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा की “कांग्रेस देश में आतंकवाद की जननी है। देश को जख्म देने वाले लोगों को बर्दाश्त करने की आवश्यकता नहीं है। भारतीय जनता पार्टी है तो सभी का सम्मान है, आस्था का सम्मान है।”

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, “कांग्रेस बीमारी देती है, राम की आस्था का अपमान करती है और माफिया को आश्रय देती है लेकिन भाजपा नागरिकों को स्वस्थ करती है, भगवान श्री राम के मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करती है और माफिया को वहां पहुंचाती है, जहां के वे हकदार होते हैं।”

इधर योगी आदित्यनाथ ने चुनाव का मार्ग प्रशस्त कर दिया है कुशीनगर मे योगी के भाषणों को सुनकर विपक्ष मे खलबली मची है।

  Support Us  

OpIndia is not rich like the mainstream media. Even a small contribution by you will help us keep running. Consider making a voluntary payment.

Trending now

Jitendra Meena
Jitendra Meena
Jitendra Meena Is A Senior Journalist And Editor Of Mission Ki Awaaz | Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil mandrayal City of Karauli district of Rajasthan.
- Advertisement -

Latest News

Recently Popular