Home Hindi बिहार मे सुदर्शन न्यूज़ के पत्रकार की गला रेतकर हत्या, पुलिस ने मौहम्मद आलम व साथियों को किया गिरफ्तार

बिहार मे सुदर्शन न्यूज़ के पत्रकार की गला रेतकर हत्या, पुलिस ने मौहम्मद आलम व साथियों को किया गिरफ्तार

0
बिहार मे सुदर्शन न्यूज़ के पत्रकार की गला रेतकर हत्या, पुलिस ने मौहम्मद आलम व साथियों को किया गिरफ्तार

बिहार मे सुदर्शन न्यूज के युवा पत्रकार मनीष की क्रूरतम तरीके से गला रेतकर हत्या कर दी गई है घटना बिहार के पूर्वी चंपारण जिले की है, जहां के पहाड़पुर थाना क्षेत्र के बथूआहां निवासी पत्रकार मनीष जो सुदर्शन न्यूज में कार्यरत थे, का शव हरसिद्धि थाना के मठलोहियार गद्दी टोला चंवर से बरामद किया गया है। मनीष पिछले कई दिनों से घर से लापता थे पत्रकार मनीष की हत्या की खबर सामने आते ही इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामले में मोहम्मद आलम व उसके साथियों को गिरफ्तार किया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक मनीष की गला रेतकर हत्या की गई है। हत्या के कारणों का अभी तक पता नही चल सका है। मनीष अपने दो साथियों के साथ मठलोहियार में रात 8:42 तक देखे गए थे इसके बाद मनीष गायब हो गए। गायब होने के 3 दिन बाद मनीष का शव बरामद हुआ है। मनीष के पिता ने मोहम्मद आलम समेत करीब एक दर्जन लोगों को नामजद किया है। मनीष की हत्या की खबर सुन लोग आक्रोशित हैं वहीं हरसिद्धि व पहाड़पुर पुलिस हत्या के मामले को सुलझाने में जुटी है।

तीन दिनों से लापता पत्रकार मनीष कुमार सिंह का शव बरामद होने से परिजनों समेत ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है तथा परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। इसकी पुष्टि करते हुए अरेराज डीएसपी संतोष कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की गई है मामले की जांच का उचित कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here