Home Hindi अपराधी विकास दुबे पर बन रही फिल्म में थ्रिलर कम, कॉमेडी ज्यादा

अपराधी विकास दुबे पर बन रही फिल्म में थ्रिलर कम, कॉमेडी ज्यादा

0
अपराधी विकास दुबे पर बन रही फिल्म में थ्रिलर कम, कॉमेडी ज्यादा

देश के सबसे चर्चित कांड बिकरू कांड पर फिल्म बन रही है। इस कांड को लेकर सरकार पर लगातार विपक्ष ने सवालिया निशान खड़ा कर दिया। बिना समय गंवाए आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा कांड?

उत्तर प्रदेश में कानपुर के बिकरु कांड ने पूरे प्रदेश ही नहीं देश को भी झकझोर कर रख दिया था। 2 और 3 जुलाई की रात पुलिस की एक टीम विकास दुबे के घर दबिश देने गई थी। इसकी भनक विकास दुबे को पहले ही पुलिस से ही लग गई थी। इसके बाद विकास दुबे ने पुलिस वालों पर हमला कर दिया, जिसमें उसके कई साथी मौजूद थे। इस हमले से पुलिस के 8 जवान शहीद हो गए थे। हत्याकांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे को उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार कर लिया गया था। उत्तर प्रदेश आते समय कानपुर के पास पुलिस की गाड़ी पलट गई। इसी बीच भागने के दौरान एनकाउंटर में मारा गया।

अब इस पूरी घटना को लेकर वेब सीरीज के प्रोड्यूसर ने पूरी फिल्म बनारस में तैयार की है। इसका ट्रेलर भी सोशल मीडिया पर लांच कर दिया गया है जो कम समय में वेब सीरीज के ट्रेलर को लाखों की तादाद में लोग देख चुके हैं।

थ्रिलक कम कॉमेडी ज्यादा

प्रकाश दुबे कानपुर वाला का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लोगों ने जमकर वीडियो तो शेयर किया ही साथ ही मजाक भी खूब बनाया. लोगों के इसे एक कॉमेडी फिल्म करार दिया। लोगों का कहना है कि असलियत से इसका एकदम वास्ता तक नहीं है। फिल्म के रिलीज होने से पहले कई तरह के सवाल खड़े करती है।

फिल्म में एक्शन भी और राजनीति भी
अपराधी विकास दुबे के ऊपर बनी फिल्म प्रकाश दुबे कानपुर वाले वेब सीरीज में जहां दबंगई देखने को भी मिलेगी तो वही अपराध की दुनिया में नाम कमाने के साथ-साथ किस तरीके से राजनेताओं के करीब आया या सब भी देखने को मिलेगा। साथ ही साथ हंसी और बुध जाने वाले हिंदी वेब सीरीज में रखे गए हैं पूरी फिल्म में कानपुर में बोले जाने वाली भाषा का प्रयोग किया गया है फिल्म में बॉलीवुड एक्टर संजय मिश्रा और पंकज त्रिपाठी के साथ अपराधी विकास दुबे का एनकाउंटर करने वाले पुलिसकर्मी के रोल में आकाश गहरवार नजर आए हैं।

क्या बोले कानपुर वाले
अपराधी विकास दुबे के ऊपर बन रही वेब सीरीज के ट्रेलर को लेकर कानपुर के रामजी पाल, अतुल मिश्रा व वाचस्पति पांडे ने कहा कि ट्रेलर धमाकेदार है इसको देखने के लिए बेहद उत्साहित हूं और यह भी जानना चाहता हूं कि अपराध की दुनिया में इतना बड़ा नाम बनाने के साथ-साथ राजनीति में भी वह कैसे आ गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here