काँग्रेस राजस्थान में फेल उत्तर प्रदेश में खेल

प्रियंका वाड्रा की प्रतिज्ञा उत्तरप्रदेश के प्रगति के लिए या चुनावी दाव

प्रियंका वाड्रा ने उत्तरप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों का पूरा कर्ज माफ करने की घोषणा की है ऐसा ही दावा राजस्थान में पौने तीन साल पहले कांग्रेस पार्टी ने किया था। राहुल गांधी ने राजस्थान विधानसभा चुनाव में किसानों से वोट मांगा और बदले में कर्जमाफी का वादा कर डाला। प्रदेश में सत्ता पलटने का दम रखने वाली बड़ी आबादी किसानों की है जिस पर इस वादे का असर भी हुआ और कांग्रेस सत्ता में पहुंची। लेकिन अब सवाल उठ रहे हैं कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत चुनाव में किए राहुल के वादे पर खरे नहीं उतरे! क्योंकि कर्ज नहीं चुकाने वाले किसानों की जमीनें कुर्क हो रही है, बैंक उन्हें नीलाम कर रहे हैं।

किसानों का पूरा कर्ज माफ़ का वादा राजस्थान में फेल रहा उसी वादे को कांग्रेस उत्तरप्रदेश में कर रही हैं वोट बैंक के लिए, कांग्रेस का दाव राजस्थान के तर्ज पर उत्तरप्रदेश के किसानों को रिझाने के लिए क्या कांग्रेस पार्टी का एक चुनावी दाव है।

उत्तर प्रदेश चुनाव में महिलाओं की हिस्सेदारी में भाजपा आगे

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में महिला वोटरों को रिझाने के लिए 40 प्रतिशत टिकटों पर महिलाओं की हिस्सेदारी की घोषणा की है, यही कांग्रेस पार्टी ने साल 2017 में मात्र 12 महिला उमीदवार चुनाव में उतरे थे जोकि10 फीसदी, जबकि भाजपा ने सबसे अधिक 46 महिला उमीदवार उतारे थे जोकि 12 फीसदी।

लड़की हूं लड़ सकती हूं ,केवल चुनावी नारा

लड़की हु लड़ सकती हूं का नारा उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले देने वाली कांग्रेस राजस्थान में लड़की हु लड़ सकती हूं से बिल्कुल ही विपरीत है, राजस्थान में महिलाएं सुरक्षित नहीं है, सरकार चाहे बड़े बड़े दावे कर रही है लेकिन आंकड़ों ये साफ दिखा रहे है कि आधी आबादी डर के साए में जी रही है, पिछली सरकारों की तुलना में कांग्रेस सरकार में महिला छेड़छाड़ के मामलों में 65% की वृद्धि हुई है।
तो क्या ये केवल एक चुनावी दाव है कांग्रेस का महिलाओं का वोट हासिल करने के लिए।

शिक्षा के वादे भी फेल

कांग्रेस द्वारा राजस्थान में विधानसभा चुनाव में लड़कियों को मुफ्त शिक्षा देने की घोषणा की गई थी लेकिन NSO की रिपोर्ट के अनुसार देश मे महिला साक्षरता में राजस्थान है सबसे फिसड्डी। सर्वेक्षण वर्ष 2017 और 2018 के दौरान महिलाओं की साक्षरता दर महज 57.6 फीसदी दर्ज की गई है क्या कांग्रेस केवल वादे करती है या जमीनी हकीकत पर काम ये एक बहुत बड़ा सवाल है।

रोजगार देने में योगी सरकार कांग्रेस शाशित राज्यों राजस्थान, पंजाब, केरल से काफी आगे

प्रियंका वाड्रा ने उत्तरप्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर 20 लाख लोगो सरकारी रोजगार देने का वादा किया इसी तरह का रोजगार का वादा कांग्रेस पार्टी ने राजस्थान के विधानसभा चुनाव में किया था पर आंकड़े उसके विपरीत है जून 2021 के आंकड़ों के अनुसार राजस्थान में 27.6 फीसदी बेरोजगारी दर हैं जबकि कोरोनाकाल में भी यूपी में बनी रही रोजगार की रफ्तार। इसकी जानकारी सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी के सर्वे में दी गयी है।

सर्वे के मुताबिक रोजगार उपलब्ध कराने के मामले में राजस्थान पंजाब, केरल जैसे देश के तमाम राज्यों के मुकाबले यूपी काफी आगे है। रोजगार देने का वादा भी कांग्रेस शासित प्रदेशों में रहा फेल।

Disqus Comments Loading...